Lucknow में बिजली शिकायतों के फर्जी निस्तारण पर होगी कार्रवाई, गलत बिलिंग और मीटर समस्याओं की रोज होगी समीक्षा

Lucknow: मध्यांचल विद्युत निगम के उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। अब बिजली बिल, खराब मीटर या नए कनेक्शन जैसी समस्याओं को नजरअंदाज करने वाले अधिकारियों की खैर नहीं होगी। निगम के एमडी संदीप भागिया ने साफ कर दिया है कि शिकाय

Lucknow: मध्यांचल विद्युत निगम के उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। अब बिजली बिल, खराब मीटर या नए कनेक्शन जैसी समस्याओं को नजरअंदाज करने वाले अधिकारियों की खैर नहीं होगी। निगम के एमडी संदीप भागिया ने साफ कर दिया है कि शिकायतों का फर्जी निस्तारण करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

एमडी संदीप भागिया ने बताया कि गलत बिलिंग और खराब मीटर की समस्याओं को सुलझाने के लिए अब विभाग हर दिन समीक्षा करेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि नए कनेक्शन, बिजली चोरी और सोलर कनेक्शन से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। साथ ही, उन अधिकारियों की जांच भी चल रही है जिन्होंने जनप्रतिनिधियों की शिकायतों का समाधान नहीं किया, रिपोर्ट आने के बाद उन पर कार्रवाई होगी।

आम जनता की सुविधा के लिए अब हर महीने मध्यांचल निगम मुख्यालय (गोखले मार्ग) पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों की तारीख जल्द बताई जाएगी, जहां लोग अपने गलत बिल सुधारवाने, लोड बढ़वाने और खराब मीटर बदलवाने के लिए सीधे संपर्क कर सकेंगे। इसके अलावा, अमौसी जोन के मोहनलालगंज और मलिहाबाद में नए कार्यालय खोलने पर भी विचार चल रहा है ताकि लोगों को दूर न जाना पड़े।

बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए जर्जर तारों और खंभों को बदलने का एक बड़ा अभियान चलाया जाएगा। टोल फ्री नंबर 1912 पर आने वाली शिकायतों का निपटारा करना संबंधित अधिकारियों के लिए अनिवार्य होगा। एक महत्वपूर्ण बदलाव यह भी है कि 19 जुलाई 2026 से बिजली बिल अब नाम और पते के वैध प्रमाण के रूप में मान्य नहीं होंगे, क्योंकि सुरक्षा कारणों से पते को गोपनीय कर दिया गया है। हालांकि, विभाग से कॉपी मांगने पर पूरा विवरण मिल सकेगा।