Lucknow में मुख्तार अंसारी की जमीन पर बने फ्लैट्स को लेकर अपडेट, 13 जुलाई को होगी लॉटरी
Lucknow: राजधानी लखनऊ के दलिबाग इलाके में माफिया मुख्तार अंसारी से मुक्त कराई गई जमीन पर बने EWS फ्लैट्स को लेकर नई खबर आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, यहाँ खाली हुए दो फ्लैट्स के लिए कुल 369 आवेदन आए हैं। इन फ्लैट्स के
Lucknow: राजधानी लखनऊ के दलिबाग इलाके में माफिया मुख्तार अंसारी से मुक्त कराई गई जमीन पर बने EWS फ्लैट्स को लेकर नई खबर आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, यहाँ खाली हुए दो फ्लैट्स के लिए कुल 369 आवेदन आए हैं। इन फ्लैट्स के आवंटन के लिए 13 जुलाई को लॉटरी निकाली जाएगी।
बता दें कि यह प्रोजेक्ट ‘सरदार वल्लभभाई पटेल आवास योजना’ के तहत बनाया गया है। यह जमीन हजरतगंज के दलिबाग इलाके में स्थित है, जिसे सरकार ने अवैध कब्जे से मुक्त कराया था। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने यहाँ 72 EWS फ्लैट्स का निर्माण किया था, जो तीन ब्लॉक में बने हैं। हर फ्लैट का साइज करीब 36.65 वर्ग मीटर है और इसमें दो कमरे, एक बालकनी और बाथरूम दिया गया है। इन फ्लैट्स की कीमत लगभग 10.70 लाख रुपये तय की गई थी।
इस योजना का लाभ उन लोगों को दिया गया जिनकी सालाना आय 3 लाख रुपये से कम है और जिनके पास शहर में अपना घर नहीं है। पहले नवंबर 2025 में 72 फ्लैट्स के लिए करीब 8,000 आवेदन आए थे, जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थियों को चाबियाँ सौंपी थीं। हाल ही में जून 2026 में सिंचाई विभाग ने इस जमीन के एक हिस्से पर दावा करते हुए नोटिस जारी किया था, लेकिन बाद में इसे गलती मानते हुए वापस ले लिया गया और इन फ्लैट्स को पूरी तरह कानूनी घोषित कर दिया गया।