Lucknow में माफिया मुख्तार अंसारी से मुक्त जमीन पर फ्लैट्स की भारी मांग, 2 मकानों के लिए आए 369 आवेदन
Lucknow: राजधानी के डालीबाग इलाके में माफिया मुख्तार अंसारी से मुक्त कराई गई जमीन पर बने फ्लैट्स को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। यहां सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
Lucknow: राजधानी के डालीबाग इलाके में माफिया मुख्तार अंसारी से मुक्त कराई गई जमीन पर बने फ्लैट्स को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। यहां सरदार वल्लभ भाई पटेल आवासीय योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए फ्लैट बनाए गए हैं। महज दो फ्लैट्स के लिए उम्मीद से कहीं ज्यादा आवेदन आए हैं।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इन दो EWS फ्लैटों के लिए कुल 369 आवेदन मिले हैं। यह जमीन पहले माफिया के कब्जे में थी, जिसे प्रशासन ने मुक्त कराया और अब वहां गरीबों के लिए आवास बनाए गए हैं। अब इन आवेदनों में से भाग्यशाली विजेताओं का चयन करने के लिए 13 जुलाई को लॉटरी निकाली जाएगी।