Lucknow में मुहर्रम जुलूस के दौरान छत गिरी, 2 बच्चों की मौत और कई घायल
Lucknow: राजधानी के इटौंजा इलाके में मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक घर की बालकनी ढहने से दो मासूम बच्चों की जान चली गई और करीब 8 से 10 लोग घायल हो गए। यह दर्दनाक घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे महो
Lucknow: राजधानी के इटौंजा इलाके में मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ एक घर की बालकनी ढहने से दो मासूम बच्चों की जान चली गई और करीब 8 से 10 लोग घायल हो गए। यह दर्दनाक घटना शुक्रवार रात करीब 10 बजे महोना कस्बे के मोहल्ला पखरिया में हुई जब लोग जुलूस के दौरान सबील लेने के लिए जमा थे।
पुलिस के मुताबिक, मुश्ताक और गुलजार नाम के लोग अपने घर की छत से शरबत और खाने-पीने का सामान बांट रहे थे। बालकनी पर अचानक भीड़ बढ़ गई और वजन ज्यादा होने की वजह से वह हिस्सा गिर गया। इस मलबे की चपेट में आने से 12 साल के अली और 12 से 14 साल के अरमान की मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद इटौंजा पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।
डीसीपी नॉर्थ गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि बालकनी पर अत्यधिक भार होने के कारण यह हादसा हुआ। वहीं एसीपी बीकेटी विकास पांडे ने जानकारी दी कि गंभीर रूप से घायल चार लोगों को KGMU ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। घायलों में छोटे बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं, जिनमें 3 साल के जियान और 7 साल के अजमल जैसे मासूम भी हैं। कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है, जबकि रुसिदा नाम की लड़की का इलाज अभी जारी है।
स्थानीय लोगों और कुछ रिपोर्ट्स में इस हादसे को लापरवाही का नतीजा बताया जा रहा है, क्योंकि बालकनी जर्जर हालत में थी। पुलिस अब इस पूरे मामले की कानूनी जांच कर रही है कि हादसा सिर्फ भीड़ की वजह से हुआ या निर्माण में कोई कमी थी। फिलहाल इलाके में शांति है और कानून-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है।