Lucknow में मुहर्रम जुलूस के दौरान छज्जा गिरने से 2 बच्चों की मौत, 2 सगे भाई गिरफ्तार

Lucknow: राजधानी के इटौंजा इलाके में मुहर्रम के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ महोना कस्बे के पकड़िया मोहल्ले में सबील बांटते समय एक मकान का छज्जा अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की जान चली गई। इस

Lucknow: राजधानी के इटौंजा इलाके में मुहर्रम के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ महोना कस्बे के पकड़िया मोहल्ले में सबील बांटते समय एक मकान का छज्जा अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में आने से दो मासूम बच्चों की जान चली गई। इस मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह दुखद घटना शुक्रवार, 26 जून 2026 की रात करीब 9:45 से 10:15 बजे के बीच हुई थी। बताया जा रहा है कि मुहर्रम के जुलूस के दौरान घर के छज्जे से लोगों को शरबत और खाद्य सामग्री (सबील) बांटी जा रही थी। उस वक्त छज्जे पर और उसके नीचे काफी भीड़ जमा थी। कुछ लोग सामान लेने के लिए छज्जे पर लटक रहे थे, जिससे वजन ज्यादा होने के कारण वह अचानक ढह गया।

इस हादसे में महोना के रहने वाले 12 साल के अरमान और 12-13 साल के अली की मौत हो गई। मलबे की चपेट में आने से 8 से 10 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों में मोहम्मद हमजा, रुशदा, जियाउल, मन्ना, सना, अजमल, मोहम्मद हसीब और जियांग शामिल हैं। इनमें से अजमल, जियान, सना, मोहम्मद हसीब और जियाउल की हालत गंभीर थी, जिन्हें इलाज के लिए KGMU ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। रुशदा का इलाज 100 शैय्या अस्पताल में चल रहा है, जबकि दाऊद और अब्दुल वजूद को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी, एसीपी बीकेटी विकास पांडे और इंस्पेक्टर इटौंजा सोबरन मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस जांच में सामने आया कि सबील बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के बांटा जा रहा था, जिससे यह लापरवाही भरा हादसा हुआ। पुलिस ने घर के मालिक मुश्ताक और उनके भाई को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। फिलहाल इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।