Lucknow में अवैध संबंधों के लिए मां ने की 5 साल के बेटे की हत्या, हालत देख पुलिस भी रह गई दंग

Lucknow: राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक मां ने अपने ही 5 साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मां अपने अवैध संबंधों के चलते बच्चे को रास्ते से हटाना चाहती थी। इस वारदात

Lucknow: राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक मां ने अपने ही 5 साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मां अपने अवैध संबंधों के चलते बच्चे को रास्ते से हटाना चाहती थी। इस वारदात में बच्चे को इतनी बुरी तरह पीटा गया कि उसके शरीर के अंदरूनी अंगों को भारी नुकसान पहुंचा।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी। इस घटना ने शहर के लोगों को झकझोर कर रख दिया है क्योंकि एक मां अपने बच्चे के लिए जिस ममता की मिसाल दी जाती है, यहां उसी मां ने अपने प्रेमी के लिए मासूम की जान ले ली। पुलिस अब इस पूरे मामले की तह तक जाने में जुटी है ताकि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।