Lucknow में मानसून की एंट्री, रिमझिम बारिश से गर्मी से मिली राहत; IMD ने जारी किया Yellow Alert
Lucknow: राजधानी लखनऊ में गुरुवार तड़के सुबह से बारिश शुरू हो गई है, जिससे शहर में मानसून की आधिकारिक एंट्री हो गई है। पिछले कई दिनों से लोग उमसभरी गर्मी से परेशान थे, लेकिन अब काले बादल छाने और रिमझिम बरसात से मौसम ठंडा
Lucknow: राजधानी लखनऊ में गुरुवार तड़के सुबह से बारिश शुरू हो गई है, जिससे शहर में मानसून की आधिकारिक एंट्री हो गई है। पिछले कई दिनों से लोग उमसभरी गर्मी से परेशान थे, लेकिन अब काले बादल छाने और रिमझिम बरसात से मौसम ठंडा हो गया है। लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है।
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में मानसून इस बार अपनी सामान्य तारीख से 12 दिन की देरी से आया है। आमतौर पर मानसून 18 जून तक यूपी और 23 जून तक लखनऊ पहुंच जाता है, लेकिन इस साल इसकी एंट्री 30 जून को हुई। लखनऊ के लिए 2 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया गया है।
क्षेत्रीय मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि राज्य के कई हिस्सों में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। 2 जुलाई को यूपी के सभी 75 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है और हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।
पूर्वांचल के बहराइच, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बलिया, वाराणसी और प्रयागराज समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिमी यूपी में भी 2 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है, जो 7 जुलाई तक जारी रह सकती है।
मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें। बिजली कड़कने या तूफान आने पर खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। हालांकि, El Niño के असर के कारण जुलाई और अगस्त में बारिश सामान्य से थोड़ी कम रहने का अनुमान है।