Lucknow में मानसून की दस्तक, भीषण गर्मी से मिली राहत; अगले 3 दिनों तक भारी बारिश का अनुमान
Lucknow: लखनऊ के लोगों के लिए राहत की खबर है क्योंकि शहर में मानसून का आगमन हो गया है। देर रात तेज आंधी और बारिश के बाद सुबह से ही बादल छाए रहे, जिससे तपती गर्मी और लू से लोगों को निजात मिली है। ठंडी हवाओं ने मौसम को नरम
Lucknow: लखनऊ के लोगों के लिए राहत की खबर है क्योंकि शहर में मानसून का आगमन हो गया है। देर रात तेज आंधी और बारिश के बाद सुबह से ही बादल छाए रहे, जिससे तपती गर्मी और लू से लोगों को निजात मिली है। ठंडी हवाओं ने मौसम को नरम कर दिया है और अब शहरवासियों को भीषण गर्मी से राहत महसूस हो रही है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 28 जून 2026 के आसपास पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून के पहुंचने की उम्मीद थी। लखनऊ में भी 28 जून को शाम के समय गरज-चमक के साथ तूफान आने की संभावना है। मौसम विभाग ने लखनऊ समेत नोएडा, मेरठ, आगरा, कानपुर, झांसी और वाराणसी जैसे शहरों के लिए बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 38°C और न्यूनतम तापमान 30°C रहने का अनुमान है।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगर हालात ऐसे ही रहे, तो 29 या 30 जून तक मानसून प्रदेश के बड़े हिस्से में पहुंच जाएगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि 29 जून से राज्य में बारिश का नया दौर शुरू होगा और मानसून की आधिकारिक एंट्री होगी। 29 जून से 2 जुलाई तक प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।
सबसे बड़ी राहत 30 जून से 3 जुलाई 2026 के बीच मिलेगी, जब पूरे उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान तापमान गिरकर 31°C से 33°C तक आ जाएगा, जिससे गर्मी से पूरी तरह छुटकारा मिल जाएगा। बता दें कि इससे पहले 27 जून को प्रयागराज देश का दूसरा सबसे गर्म जिला था और लखनऊ में भी दिनभर उमस और लू का असर बना रहा था।