Lucknow में मासूम पर गिरा भारी लोहे का गेट, 2 साल की बच्ची की मौत
Lucknow: राजधानी लखनऊ के रायबरेली रोड इलाके में एक बहुत ही दुखद हादसा हुआ है। यहाँ मोहिद्दीनपुर गांव के पीजीआई क्षेत्र में खेल रही एक दो साल की बच्ची की मौत हो गई। घर का भारी-भरकम लोहे का गेट अचानक बच्ची के ऊपर गिर गया,
Lucknow: राजधानी लखनऊ के रायबरेली रोड इलाके में एक बहुत ही दुखद हादसा हुआ है। यहाँ मोहिद्दीनपुर गांव के पीजीआई क्षेत्र में खेल रही एक दो साल की बच्ची की मौत हो गई। घर का भारी-भरकम लोहे का गेट अचानक बच्ची के ऊपर गिर गया, जिससे उसकी जान चली गई।
यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे की है। बताया जा रहा है कि मासूम अन्वी अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी करीब 110 किलोग्राम वजनी लोहे का गेट अचानक उसके ऊपर गिर गया। गेट गिरने से अन्वी के सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उसे तुरंत पीजीआई एपेक्स ट्रॉमा सेंटर ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अन्वी के पिता सूरज कुमार निजी नौकरी और मजदूरी करते हैं। परिवार में माता सीमा और चार साल की बड़ी बहन श्रेष्ठी भी हैं। इस हादसे के बाद से पूरे परिवार में मातम छाया हुआ है और इलाके के लोग भी गहरे सदमे में हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। परिजनों ने बच्ची का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे परिवार को सौंप दिया।