Lucknow में युवक की मौत, खेत में हाईटेंशन पोल से लटका मिला शव
Lucknow: राजधानी के मोहनलालगंज इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ मनोहरापुर गांव में बुधवार सुबह एक 20 साल के युवक का शव खेत में हाईटेंशन लाइन के खंभे से लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद से गांव में सन्न
Lucknow: राजधानी के मोहनलालगंज इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ मनोहरापुर गांव में बुधवार सुबह एक 20 साल के युवक का शव खेत में हाईटेंशन लाइन के खंभे से लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मृतक की पहचान अंकुश के रूप में हुई है। सुबह जब लोगों ने शव को खंभे से लटका देखा तो तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पंचायतनामा की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है और मौत की असली वजह जानने के लिए सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मौके से मिले सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।