Lucknow में करंट की चपेट में आने से विवाहिता की मौत, स्टैंड पंखे का प्लग लगाते समय हुआ हादसा

Lucknow/Mohanlalganj: लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके के राजाखेड़ा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ गुरुवार दोपहर एक 28 वर्षीय विवाहिता की स्टैंड पंखे से करंट लगने की वजह से मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब वह घर मे

Lucknow/Mohanlalganj: लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके के राजाखेड़ा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ गुरुवार दोपहर एक 28 वर्षीय विवाहिता की स्टैंड पंखे से करंट लगने की वजह से मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब वह घर में अकेली थीं और पंखे का तार बोर्ड में लगा रही थीं।

पुलिस और स्थानीय जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान गीतारानी पत्नी प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे गीता घर में स्टैंड पंखे का प्लग बोर्ड में लगा रही थीं, तभी वह अचानक करंट की चपेट में आ गईं और बेसुध होकर फर्श पर गिर पड़ीं। उनके पति प्रमोद उस समय काम पर गए हुए थे। जब उनकी सास हसना ने उन्हें जमीन पर पड़ा देखा, तो आनन-फानन में शोर मचाया और मदद बुलाई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पंखे का प्लग लगाते समय करंट लगने से यह हादसा हुआ। गीता अपने पीछे पति प्रमोद और डेढ़ साल का बेटा प्रिंस छोड़ गई हैं। परिवार में इस घटना के बाद मातम छाया हुआ है।