Lucknow के मोहनलालगंज में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति गिरफ्तार; इंस्टाग्राम पर बातचीत को लेकर था विवाद
UP/Lucknow: मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के खुजौली गांव में एक 32 वर्षीय विवाहिता गुड़िया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर के अंदर शव फंदे से लटका मिला, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने इस मामले में का
UP/Lucknow: मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के खुजौली गांव में एक 32 वर्षीय विवाहिता गुड़िया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर के अंदर शव फंदे से लटका मिला, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना गुरुवार, 9 जुलाई 2026 की दोपहर की है। गुड़िया की मां दुर्गा ने अपने दामाद अनिल कुमार रावत उर्फ छोटू और जेठ सुनील पर दहेज हत्या और मारपीट का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि पिछले तीन महीनों से गुड़िया के साथ ससुराल में मारपीट की जा रही थी। उन्होंने खुजौली चौकी के पुलिसकर्मियों पर भी लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और कहा कि पहले की गई शिकायतों पर पुलिस ने सिर्फ समझौता कराया था।
सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह और एसीपी राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी (हैंगिंग) बताया गया है, जिससे खुदकुशी की पुष्टि हुई है। हालांकि, मायके पक्ष ने इसे हत्या करार दिया था।
पुलिस जांच में यह बात सामने आई कि पति अनिल को शक था कि गुड़िया इंस्टाग्राम पर किसी अन्य व्यक्ति से बात करती है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस ने 12 जुलाई 2026 को अनिल कुमार रावत उर्फ छोटू को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मृतका के दो मासूम बेटे ऋषि और सृष्टि अब अनाथ हो गए हैं।