Lucknow में डंपर और पिकअप की भिड़ंत, हादसे में चालक की मौत

Lucknow: मोहनलालगंज इलाके में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक डंपर और पिकअप डाले की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें पिकअप चला रहे 30 वर्षीय विकास सिंह की जान चली गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब विकास अ

Lucknow: मोहनलालगंज इलाके में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां एक डंपर और पिकअप डाले की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें पिकअप चला रहे 30 वर्षीय विकास सिंह की जान चली गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब विकास अपनी गाड़ी से सामान डिलीवर करने जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा जैतीपुर-भवनखेड़ा रोड पर जैतुकheda गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि डंपर चालक किसी दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, तभी उसकी टक्कर सामने से आ रहे विकास सिंह के पिकअप से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप बुरी तरह पिचक गया और विकास गाड़ी के अंदर ही फंस गए।

घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह के नेतृत्व में मोहनलालगंज पुलिस मौके पर पहुंची। विकास सिंह करीब एक घंटे तक गाड़ी में फंसे रहे, जिन्हें स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। गाड़ी ज्यादा क्षतिग्रस्त होने के कारण उन्हें गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मोहनलालगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक विकास सिंह बनथरा के धावापुर गांव के रहने वाले थे और एक प्राइवेट कंपनी में ड्राइवर थे। उनके परिवार में पत्नी काजल और दो बेटे कान्हा और डुग्गू हैं। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और शिकायत मिलने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।