Lucknow में सड़क हादसे में युवक की मौत, ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर
Lucknow : राजधानी के मोहनलालगंज इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहाँ रायबरेली हाईवे पर फुलवरिया मोड़ के पास एक ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 22 साल के युवक धीरज राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई,
Lucknow : राजधानी के मोहनलालगंज इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहाँ रायबरेली हाईवे पर फुलवरिया मोड़ के पास एक ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 22 साल के युवक धीरज राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार उसका चचेरा साला अनिल घायल हो गया।
मृतक धीरज राजपूत बिजनौर के मुल्लाही खेड़ा का रहने वाला था और अबू धाबी में नौकरी करता था। वह अपनी बहन नीलम से मिलकर वापस लौट रहा था और शनिवार को उसे दोबारा अबू धाबी जाना था, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि धीरज बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गया और ट्रक उसे कुचलते हुए निकल गया। ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।
हादसे की खबर मिलते ही धीरज के परिचितों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया और सड़क पर जाम लगाने की कोशिश की। हालांकि, मोहनलालगंज पुलिस ने समय रहते पहुंचकर भीड़ को संभाला और लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार में धीरज की पत्नी और दो बच्चे हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है।