Lucknow में धर्म परिवर्तन को लेकर हंगामा, तमिलनाडु के 5 लोगों समेत 7 हिरासत में

Lucknow/Mohanlalganj : लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में बुधवार रात धर्मांतरण के आरोपों को लेकर ग्रामीणों ने भारी हंगामा किया. मामला भरसवा गांव का है, जहां बाहर से आए कुछ लोगों पर लालच देकर धर्म बदलवाने का आरोप लगा है. सूचना

Lucknow/Mohanlalganj : लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में बुधवार रात धर्मांतरण के आरोपों को लेकर ग्रामीणों ने भारी हंगामा किया. मामला भरसवा गांव का है, जहां बाहर से आए कुछ लोगों पर लालच देकर धर्म बदलवाने का आरोप लगा है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सात संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है.

पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों में तमिलनाडु से आए पांच व्यक्तियों को भी शामिल किया है. ग्रामीणों का कहना है कि ये लोग काफी समय से गांव में सक्रिय थे और पहले भी कई लोगों को प्रलोभन देकर ईसाई बना चुके हैं. आरोप है कि ये लोग अब भी गांव के लोगों को लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश कर रहे थे, जिससे नाराज होकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया.

इस मामले में मोहनलालगंज के इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि पुलिस को एक तहरीर मिली है. उन्होंने साफ किया कि पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है और पूछताछ के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. तहरीर के आधार पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और हिरासत में लिए गए सभी सात लोगों से पूछताछ जारी है.