Lucknow में नाबालिग से गैंगरेप, 70 साल का मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार

Lucknow: लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में एक 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Lucknow: लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में एक 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस घटना ने इलाके के लोगों में काफी रोष पैदा कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक, नाबालिग लड़की का अपहरण किया गया था और उसे तीन दिनों तक पीजीआई क्षेत्र के एक होटल में बंधक बनाकर रखा गया। वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस पूरी साजिश में मुख्य आरोपी 70 वर्षीय द्वारिका रैदास शामिल था। पुलिस ने द्वारिका रैदास के साथ दो महिलाओं और उनके पतियों को भी गिरफ्तार किया है।

जांच में पता चला है कि राबिया नाम की महिला ने कथित तौर पर नाबालिग लड़की को मुख्य आरोपी द्वारिका रैदास से मिलवाया था। पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई पूरी की और उन्हें जेल भेज दिया है।