Lucknow के मोहनलालगंज में लापता व्यक्ति का शव मिला, शराब के अत्यधिक सेवन से मौत की आशंका

Lucknow/Mohanlalganj: लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मनोज मांझी के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ दिनों से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे मे

Lucknow/Mohanlalganj: लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय मनोज मांझी के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ दिनों से लापता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, मनोज मांझी मोहनलालगंज के ज्योति नगर स्थित ईसाई कुष्ठ रोग कॉलोनी का रहने वाला था और पेशे से सफाईकर्मी था। रविवार सुबह करीब 6 बजे फुलवरिया मोड़ के पास एक खाली प्लॉटिंग साइट पर उसका शव मिला, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह और चौकी इंचार्ज राम सागर गुप्ता मौके पर पहुंचे। मृतक की पत्नी मन्नू कुमारी ने शव की पहचान की। मन्नू ने पुलिस को बताया कि मनोज शराब का आदी था और शुक्रवार से लगातार बहुत ज्यादा शराब पी रहा था, जिसके बाद वह घर से लापता हो गया था। पत्नी ने आशंका जताई है कि अत्यधिक शराब पीने की वजह से ही उसकी मौत हुई है।

एसीपी मोहनलालगंज आरके सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मनोज के शरीर पर चोट के कोई बाहरी निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल परिवार की तरफ से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है और पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।