Lucknow में जमीन विवाद को लेकर हंगामा, विधवा महिला से मारपीट और तोड़फोड़ का आरोप, थाने पर धरना
Lucknow: राजधानी के मोहनलालगंज इलाके में जमीन विवाद को लेकर जमकर हंगामा हुआ। यहाँ एक विधवा महिला ने दबंगों पर मारपीट और निर्माण कार्य में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। मामला तब और बढ़ गया जब पुलिस ने तुरंत कार्रवाई नही
Lucknow: राजधानी के मोहनलालगंज इलाके में जमीन विवाद को लेकर जमकर हंगामा हुआ। यहाँ एक विधवा महिला ने दबंगों पर मारपीट और निर्माण कार्य में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। मामला तब और बढ़ गया जब पुलिस ने तुरंत कार्रवाई नहीं की, जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन (BKU) ने थाने पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया।
घटना मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के हुलास खेड़ा गांव की है। पीड़िता Mithilesh ने बताया कि उन्होंने करीब 20 साल पहले एक प्लॉट खरीदा था, जहाँ बुधवार को वह निर्माण कार्य करवा रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान Chakradhar Sahu और उनके परिवार के आधा दर्जन सदस्य वहाँ पहुँचे और करीब पांच फीट ऊंची दीवार को तोड़ दिया। महिला का दावा है कि दबंगों ने उनके साथ लाठियों से मारपीट की, उनके ‘छोटा हाथी’ वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया और दोबारा निर्माण करने पर जान से मारने की धमकी दी।
Mithilesh ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस ने शुरुआती तौर पर FIR दर्ज नहीं की। इस पुलिसिया निष्क्रियता के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन के नेता Anurag Trivedi दर्जनों कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के साथ बुधवार शाम को मोहनलालगंज कोतवाली पहुँचे और वहां धरने पर बैठ गए।
BKU नेता Anurag Trivedi ने आरोप लगाया कि आरोपियों के राजनीतिक रसूख के कारण पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि आरोपियों ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी थी, जिस पर उनकी शिकायत पर भी कोई एक्शन नहीं लिया गया। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुँचकर मामले की जांच करने और उचित कानूनी कार्रवाई करने का भरोसा दिया, जिसके बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। पुलिस का कहना है कि मामला जांच के दायरे में है और जल्द ही जरूरी कदम उठाए जाएंगे।