Lucknow में चारागाह की जमीन पर बना चर्च, धर्मांतरण के आरोप में पादरी समेत 5 हिरासत में
Lucknow/Mohanlalganj: लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने एक चर्च में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। नया खेड़ा के भदेसुआ गांव में रविवार को एक चंगाई सभा चल रही थी, जहां लोगों को ईसाई धर्म अपनाने
Lucknow/Mohanlalganj: लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने एक चर्च में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। नया खेड़ा के भदेसुआ गांव में रविवार को एक चंगाई सभा चल रही थी, जहां लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करने का आरोप लगा। इस दौरान हिंदू संगठनों ने वहां पहुंचकर विरोध किया और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पादरी चंद्रिका प्रसाद, उनकी पत्नी और तीन अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। एडीसीपी साउथ बसंथ कुमार रल्लापल्ली ने बताया कि पुलिस टीम ने स्थिति को संभाला और सभी संदिग्धों को पूछताछ के लिए मोहनलालगंज थाने ले गई। जांच में पता चला है कि यह चर्च पिछले 20 सालों से सरकारी चारागाह की जमीन पर अवैध रूप से बना हुआ था।
पुलिस को मौके से कुछ धार्मिक साहित्य और एक डायरी मिली है। इस डायरी में गरीब ग्रामीणों को लुभाने के तरीके लिखे थे, जिसमें दो बकरी देने और पानी की टंकी बनवाने जैसे प्रलोभन देने की बातें दर्ज थीं। बजरंग दल और श्री राम सनातन सेवा समिति के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ग्रामीणों को बीमारी ठीक करने, आर्थिक मदद और संतान प्राप्ति का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था।
क्षेत्र में धर्मांतरण की यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले जुलाई 2026 में भी मोहनलालगंज में एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ था, जिसमें पादरी डैनियल और उसकी पत्नी समेत सात लोग पकड़े गए थे। पुलिस अब इस मामले में बाहरी राज्यों से मिलने वाली आर्थिक मदद और इसके पीछे के नेटवर्क की जांच कर रही है।