Lucknow में भारी बारिश का कहर, झोपड़ी गिरने से 16 साल की किशोरी की मौत

Lucknow/Mohanlalganj: लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में बुधवार रात हुई तेज बारिश ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। गदियाना गांव में बारिश की वजह से एक झोपड़ी ढह गई, जिसके मलबे में दबने से 16 साल की रिंकी की मौत हो गई। इस हादसे

Lucknow/Mohanlalganj: लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में बुधवार रात हुई तेज बारिश ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। गदियाना गांव में बारिश की वजह से एक झोपड़ी ढह गई, जिसके मलबे में दबने से 16 साल की रिंकी की मौत हो गई। इस हादसे में रिंकी की मां बिंदादेई भी घायल हो गईं, जिन्हें मलबे से बाहर निकाला गया।

घटना के समय रिंकी की मां और बेटी दोनों झोपड़ी के अंदर थे। जब झोपड़ी गिरी, तो स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों को बाहर निकाला। रिंकी 11वीं कक्षा की छात्रा थी। परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर बताई जा रही है। रिंकी के पिता गोकुल प्रसाद मोहनलालगंज थाने में चौकीदार हैं और हादसे के वक्त वह अपनी ड्यूटी पर तैनात थे।

इस परिवार के लिए यह दुख बड़ा है क्योंकि करीब 14 महीने पहले एक सड़क हादसे में उन्होंने अपने बेटे अमरीश को भी खो दिया था। गुरुवार सुबह इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। लखनऊ में लगातार चौथे दिन बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने 10 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गांव के लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक मदद और सुरक्षित मकान की मांग की है।