Lucknow में भारी बारिश से ढही झोपड़ी, 11वीं की छात्रा की मौत, मां घायल

Lucknow/Mohanlalganj: राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में भारी बारिश ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। यहां एक कच्ची झोपड़ी गिरने से मलबे में दबकर 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की जान चली गई, जबकि उसकी मां गंभीर र

Lucknow/Mohanlalganj: राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में भारी बारिश ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। यहां एक कच्ची झोपड़ी गिरने से मलबे में दबकर 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की जान चली गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

यह दर्दनाक हादसा 6 अगस्त 2026 की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे डाढ़ा सिकंदरपुर ग्राम पंचायत के गदियाना गांव में हुआ। तेज बारिश की वजह से फूस की झोपड़ी अचानक ढह गई, जिसमें रिंकी और उसकी मां बिंदा देई दब गईं। रिंकी मोहनलालगंज के काशीश्वर इंटर कॉलेज की छात्रा थी। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबे को हटाकर मां को बाहर निकाला और रिंकी के शव को बरामद किया।

मृतका के पिता गोकुल प्रसाद मोहनलालगंज थाने में चौकीदार के पद पर तैनात हैं। घटना के समय वे अपनी ड्यूटी पर थाने में मौजूद थे। ग्रामीणों ने ही गोकुल प्रसाद और पुलिस को इस हादसे की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। परिजनों के लिए यह गहरा सदमा है क्योंकि एक साल पहले ही रिंकी के भाई अमरेश की एक सड़क हादसे में मौत हो चुकी थी।