Lucknow में डंपर की टक्कर से डिलीवरी वैन चालक की मौत, आरोपी ड्राइवर फरार

Lucknow: राजधानी के मोहनलालगंज इलाके में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक तेज रफ्तार डंपर ने डिलीवरी वैन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वैन चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 8 बजे जैतू

Lucknow: राजधानी के मोहनलालगंज इलाके में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक तेज रफ्तार डंपर ने डिलीवरी वैन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वैन चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 8 बजे जैतूखेड़ा के पास हुआ जब चालक अपने काम के लिए निकला था।

जानकारी के मुताबिक, डिलीवरी वैन चालक सुबह अपने काम की शुरुआत कर घर से निकला था। वह करीब 10 किलोमीटर की दूरी तय कर चुका था, तभी जैतूखेड़ा के पास डंपर ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक को संभलने का मौका नहीं मिला और उसकी जान चली गई।

हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपी ड्राइवर की तलाश की जा रही है। मोहनलालगंज पुलिस मामले की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।