Lucknow में दहेज हत्या मामला, 12 दिन से फरार सास गिरफ्तार; पति और ससुर पहले ही जा चुके हैं जेल

Lucknow/Mohanlalganj : लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 12 दिनों से फरार चल रही मृतका की सास को गिरफ्तार कर लिया ह

Lucknow/Mohanlalganj : लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 12 दिनों से फरार चल रही मृतका की सास को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में लगातार छापेमारी कर रही थी, जिसके बाद आरोपी सास को पकड़ा गया।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में पहले ही मृतका के पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। जांच में यह बात सामने आई कि मृतका को अतिरिक्त 2 लाख रुपये दहेज के लिए मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। इसी प्रताड़ना की वजह से महिला ने आत्महत्या कर ली थी।

दहेज की मांग और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोपों के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था। अब परिवार के तीनों मुख्य आरोपियों—पति, ससुर और सास—को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है और कानूनी कार्रवाई जारी है।