Lucknow में डंपर की टक्कर से डिलीवरी वैन चालक की मौत, आरोपी ड्राइवर फरार
Lucknow/Mohanlalganj: लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक डंपर ने डिलीवरी वैन को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वैन चलाने वाले चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा जैतूखेड़ा गांव के प
Lucknow/Mohanlalganj: लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक डंपर ने डिलीवरी वैन को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वैन चलाने वाले चालक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा जैतूखेड़ा गांव के पास सुबह करीब 8 बजे हुआ जब चालक अपने काम के लिए निकला था।
मृतक की पहचान 30 वर्षीय विकास सिंह के रूप में हुई है, जो बंथरा के भवापुर के रहने वाले थे। विकास सोमवार देर रात घर से गाड़ी लेकर कंपनी से माल लोड करने निकले थे। उनके परिवार में पत्नी काजल और दो छोटे बेटे कान्हा और डुग्गू हैं, जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है।
विकास के भाई सुरेश ने बताया कि जैतूखेड़ा के पास एक डंपर ने ओवरटेक करने की कोशिश में सामने से आ रही डिलीवरी वैन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और विकास केबिन के अंदर ही फंस गए। उन्हें बाहर निकालने के लिए पुलिस और बचाव दल को गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा।
मोहनलालगंज थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। आरोपी की पहचान के लिए पुलिस आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाले रही है और डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।