Lucknow में डंपर और टैक्सी की भीषण टक्कर, वाहन काटकर निकाला गया ड्राइवर, हालत गंभीर
Lucknow: राजधानी लखनऊ के मोहन रोड पर एक डंपर और टैक्सी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि टैक्सी पूरी तरह पिचक गई और ड्राइवर अंदर ही फंस गया। मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन को काटकर ड्राइवर
Lucknow: राजधानी लखनऊ के मोहन रोड पर एक डंपर और टैक्सी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि टैक्सी पूरी तरह पिचक गई और ड्राइवर अंदर ही फंस गया। मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन को काटकर ड्राइवर को बाहर निकाला।
जानकारी के मुताबिक, टक्कर के बाद टैक्सी ड्राइवर को गंभीर चोटें आईं, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। वहीं, टैक्सी में सवार अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं और वे खतरे से बाहर हैं।