Lucknow में मोबाइल शॉप में तोड़फोड़ और लूटपाट, 2 नामजद समेत 12 लोगों पर केस दर्ज

Lucknow: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में एक मोबाइल शॉप को निशाना बनाकर हमला किया गया। हमलावरों ने दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना में दुकान के मालिक और वहां मौजूद कर्मचारी घाय

Lucknow: राजधानी के पारा थाना क्षेत्र में एक मोबाइल शॉप को निशाना बनाकर हमला किया गया। हमलावरों ने दुकान में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना में दुकान के मालिक और वहां मौजूद कर्मचारी घायल हो गए हैं।

पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि हमलावरों ने ईंट-पत्थरों से हमला किया जिससे दुकान में काफी नुकसान हुआ है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। इस केस में 2 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 10-12 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है ताकि आरोपियों को जल्द पकड़ा जा सके।