Lucknow में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

UP/Lucknow: सरोजिनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने रविवार को वृंदावन योजना स्थित SKD एकेडमी में एक विशेष समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में टॉप करने वाले छात्र-छा

UP/Lucknow: सरोजिनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने रविवार को वृंदावन योजना स्थित SKD एकेडमी में एक विशेष समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षाओं और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विधायक ने बच्चों की मेहनत की तारीफ की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर कक्षा 12 के छात्र सुभान अली, सुहानी शाक्य, निष्कर्ष त्रिपाठी, अनामिका, मुदित सिंह, उन्नति तिवारी और मोहम्मद मुब्तदिर को उनकी सफलता के लिए सम्मानित किया गया। वहीं कक्षा 10 में सूर्यांश अवस्थी, यथार्थ कुशवाहा, विनायक मिश्रा, रोहन यादव और गौरव सिंह ने अपनी काबिलियत दिखाई। इसके अलावा UPPCS-2026, कंपनी सेक्रेटरी, MBA, B.Tech और CMA फाउंडेशन जैसी परीक्षाओं में सफल छात्रों के साथ-साथ ICSE, ISC, UP बोर्ड और CBSE के मेधावियों को भी सम्मान मिला।

डॉ. राजेश्वर सिंह ने छात्रों से कहा कि वे केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी समझें। उन्होंने युवाओं से नेट जीरो अभियान से जुड़ने और पर्यावरण के अनुकूल जीवन जीने की अपील की। विधायक ने जोर देकर कहा कि मेधावी छात्र ही विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत का निर्माण करेंगे। उनके मुताबिक यह सम्मान केवल नंबरों का नहीं, बल्कि छात्रों के अनुशासन और समर्पण का फल है।

शिक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए डॉ. सिंह ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाभियान के तहत मौलश्री का पौधा लगाया। बता दें कि 12 जुलाई को लखनऊ में इस अभियान के जरिए 36 लाख से ज्यादा पौधे लगाए गए। विधायक अपने ‘आपका विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत ‘गांव की शान, मेधावियों का सम्मान’ अभियान भी चला रहे हैं। इस मुहिम के जरिए अब तक करीब 2,000 छात्रों को सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें से 1,800 से ज्यादा बच्चों को साइकिल, लैपटॉप और टैबलेट दिए गए हैं।