Lucknow में मिक्सर मशीन और डंपर की भिड़ंत, डंपर चालक की मौत, हेल्पर घायल

Lucknow: राजधानी लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जुग्गौर इलाके में एक मिक्सर मशीन और डंपर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में डंपर चलाने वाले ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई

Lucknow: राजधानी लखनऊ के बीबीडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जुग्गौर इलाके में एक मिक्सर मशीन और डंपर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में डंपर चलाने वाले ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद हेल्पर गंभीर रूप से घायल हो गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को सूचित किया गया। घायल हेल्पर को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।