Lucknow में लापता प्रॉपर्टी डीलर का शव गोमती नदी से मिला, कपड़ों से हुई पहचान

Lucknow: सीतापुर रोड स्थित केशव नगर से पिछले कुछ दिनों से लापता एक प्रॉपर्टी डीलर का शव मंगलवार को गोमती नदी से बरामद हुआ है। 50 वर्षीय मोहम्मद रफी 6 अगस्त की शाम को घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा

Lucknow: सीतापुर रोड स्थित केशव नगर से पिछले कुछ दिनों से लापता एक प्रॉपर्टी डीलर का शव मंगलवार को गोमती नदी से बरामद हुआ है। 50 वर्षीय मोहम्मद रफी 6 अगस्त की शाम को घर से निकले थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल रहा था। मंगलवार दोपहर घैला इलाके के पास नदी में उनका शव तैरता हुआ मिला।

परिजनों के मुताबिक मोहम्मद रफी 6 अगस्त की शाम करीब 4 बजे बाल कटवाने की बात कहकर घर से निकले थे। हैरानी की बात यह रही कि वह अपना मोबाइल और जरूरी सामान घर पर ही छोड़ गए थे। उनके भाई मोहम्मद शमी और अन्य परिजनों ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान की, वहीं उनकी पत्नी अर्शी ने भी पोस्टमार्टम हाउस में शव की शिनाख्त की।

इस मामले में मड़ियांव थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी और पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। मड़ियांव इंस्पेक्टर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मौत की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।

परिजनों ने इस पूरी घटना पर साजिश की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है, हालांकि अब तक पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। परिवार ने यह भी बताया कि मोहम्मद रफी पिछले 18 सालों से माइग्रेन की बीमारी से जूझ रहे थे और वह अक्सर अपनी बातें परिवार के सदस्यों से साझा नहीं करते थे।