UP : लखनऊ के मिस्रपुर जंगल में एक 25 साल के युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कौन था मृतक और क्या कर
UP : लखनऊ के मिस्रपुर जंगल में एक 25 साल के युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
कौन था मृतक और क्या करता था
पुलिस ने मृतक की पहचान दिलीप रावत के रूप में की है, जिसकी उम्र करीब 25 साल थी। जानकारी के मुताबिक दिलीप रावत डाला चलाने का काम करता था और इसी के जरिए अपना गुजारा करता था।
पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की
घटना की जानकारी मिलते ही गुडंबा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई और वजह है।