Lucknow में 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पिता को जान से मारने की धमकी दी थी

Lucknow/Hazratganj : राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक 11 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोनू कश्यप के रूप में हुई

Lucknow/Hazratganj : राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक 11 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मोनू कश्यप के रूप में हुई है, जिसने बच्ची को डरा-धमका कर इस वारदात को अंजाम दिया था।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना करीब एक महीने पहले की है। आरोपी मोनू कश्यप बच्ची के पिता को पहले से जानता था। वारदात के दिन जब बच्ची घर में अकेली थी, तब आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपी ने बच्ची को धमकाया था कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसके पिता को जान से मार देगा।

इंसपेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि मामले की एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी मोनू कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।