Lucknow में किशोरी का अपहरण कर होटल में बंधक बनाया, 70 साल के बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, 5 गिरफ्तार

Lucknow: राजधानी के मोहनलालगंज इलाके में एक 16 साल की किशोरी के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। एक 70 साल के बुजुर्ग ने किशोरी को अगवा कर होटल में बंधक बनाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोप

Lucknow: राजधानी के मोहनलालगंज इलाके में एक 16 साल की किशोरी के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। एक 70 साल के बुजुर्ग ने किशोरी को अगवा कर होटल में बंधक बनाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पूरी घटना की शुरुआत 17 जुलाई को हुई जब किशोरी अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने 24 जुलाई को मोहनलालगंज थाने में उसकी गुमशुदगी और अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की और 26 जुलाई को किसान पथ के पास पूरनपुर गांव से आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार सेंगर और संयुक्त पुलिस आयुक्त अपर्णा कुमार के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त मो. मुश्ताक के नेतृत्व में कई टीमें बनाई गई थीं, जिन्होंने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

पुलिस की जांच में पता चला कि यह पूरी वारदात एक सोची-समझी साजिश थी। दुर्गेश और उसकी पत्नी खुशबू ने पहले किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने घर पर रखा था। इसके बाद राबिया और उसका पति विनोद रावत किशोरी को पीजीआई इलाके के एक होटल में ले गए। वहां राबिया ने किशोरी की मुलाकात 70 वर्षीय द्वारिका रैदास से कराई, जिसने तीन दिनों तक किशोरी को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2), 61(2), 64(2)(m) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुख्य आरोपी द्वारिका रैदास, दुर्गेश, खुशबू, विनोद रावत और राबिया शामिल हैं। पुलिस अब इन सभी आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और उनके पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।