Lucknow में नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार

Lucknow: राजधानी लखनऊ के त्रिवेणीनगर इलाके में एक 16 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। कार सवार तीन युवकों ने नाबालिग का अपहरण किया और उसे एक कमरे में बंद कर उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने इस मामले में

Lucknow: राजधानी लखनऊ के त्रिवेणीनगर इलाके में एक 16 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। कार सवार तीन युवकों ने नाबालिग का अपहरण किया और उसे एक कमरे में बंद कर उसके साथ गलत काम किया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने अलीगंज थाने में दो नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। अलीगंज इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार ने बताया कि मंगलवार (21 जुलाई, 2026) को मिली शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस मामले में पुलिस ने पॉक्सो (POCSO) एक्ट, अपहरण और गैंगरेप जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी है ताकि मामले का पूरी तरह खुलासा हो सके।