Lucknow में पार्किंग को लेकर विवाद, बार के बाहर युवक ने की 5 राउंड फायरिंग

Lucknow: राजधानी के विभूतिखंड इलाके में एक बार के बाहर पार्किंग को लेकर दो पक्षों में जमकर झगड़ा हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर हवा में पांच राउंड फायरिंग कर दी. इस घटना के बाद मौके

Lucknow: राजधानी के विभूतिखंड इलाके में एक बार के बाहर पार्किंग को लेकर दो पक्षों में जमकर झगड़ा हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर हवा में पांच राउंड फायरिंग कर दी. इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई और लोग डर कर इधर-उधर भागने लगे.

यह पूरी घटना 24 जून 2026 को विराजखंड स्थित Ministry of Beer बार के बाहर हुई. बताया जा रहा है कि पार्किंग की जगह को लेकर दो गुटों के बीच बहस शुरू हुई थी, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई. इसी बीच एक युवक ने फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है.

दिलचस्प बात यह है कि इसी बार (Ministry of Beer) से जुड़ी एक अन्य घटना 22 जून 2026 को भी चर्चा में रही थी. उस समय गोमती नगर स्थित आउटलेट का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग नशीले पदार्थों का सेवन करते और देर रात तक गतिविधियां चलाते दिखे थे. उस घटना के बाद से ही बार की निगरानी और नियमों को लेकर सवाल उठ रहे थे.