Lucknow को तोहफा, गोमती नगर में खुला माइंड राइज चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर, न्यूरो डाइवर्स बच्चों को मिलेगा आधुनिक इलाज

Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोमती नगर में न्यूरो डाइवर्स बच्चों के बेहतर भविष्य और इलाज के लिए ‘माइंड राइज चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर’ की शुरुआत की गई है। 1 जुलाई 2026 को खुले इस केंद्र का मकसद ऐसे बच्चों को एक ही छ

Lucknow: राजधानी लखनऊ के गोमती नगर में न्यूरो डाइवर्स बच्चों के बेहतर भविष्य और इलाज के लिए ‘माइंड राइज चाइल्ड डेवलपमेंट सेंटर’ की शुरुआत की गई है। 1 जुलाई 2026 को खुले इस केंद्र का मकसद ऐसे बच्चों को एक ही छत के नीचे सभी जरूरी आधुनिक सुविधाएं देना है। इससे अब अभिभावकों को अपने बच्चों के इलाज के लिए दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा।

यह सेंटर स्वास्थ्योदय ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड के तहत चलाया जाएगा। यहाँ ऑटिज्म, एडीएचडी (ADHD), सेरेब्रल पाल्सी और ग्लोबल डेवलपमेंटल डिले (GDD) जैसी समस्याओं से जूझ रहे बच्चों का इलाज होगा। सेंटर हेड पारितोष गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश और लखनऊ में ऐसे बच्चों की संख्या बढ़ रही है, इसलिए एक किफायती और अच्छी क्वालिटी वाले सेंटर की बहुत जरूरत थी।

बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए यहाँ कई तरह की थेरेपी दी जाएंगी। डॉ. प्रीति कुरील, जो सेंटर की प्रबंध निदेशक हैं, ने बताया कि यहाँ लेजर थेरेपी, हाइड्रो थेरेपी, हिप्पो थेरेपी और एप्लाइड बिहेवियर एनालिसिस (ABA) जैसी आधुनिक तकनीकें उपलब्ध होंगी। इसके अलावा बच्चों के लिए स्पीच थेरेपी, बिहेवियर थेरेपी और स्पेशल एजुकेशन की सुविधा भी मिलेगी।

इस केंद्र की सबसे बड़ी खासियत इसका अंतर्राष्ट्रीय कनेक्शन है। केंद्र निदेशक दिव्यांशु कुमार के मुताबिक, अमेरिका की ओमनी हेल्थ केयर सर्विसेज के साथ मिलकर विदेशी विशेषज्ञों से ऑनलाइन सलाह लेने की सुविधा शुरू की गई है। इससे लखनऊ के लोग बिना विदेश जाए दुनिया के बड़े डॉक्टरों की राय ले सकेंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर बचपन में ही इन समस्याओं की पहचान हो जाए और सही थेरेपी मिले, तो बच्चों के जीवन में बड़ा सुधार लाया जा सकता है।