Lucknow में हादसा: दलदले तालाब में डूबा दूध कारोबारी, 14 घंटे बाद मिला शव

Lucknow/Banthra: लखनऊ के बंथरा इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहाँ मवेशी बाड़े के पास लकड़ियां समेटते समय एक दूध कारोबारी का पैर फिसल गया और वह पास के दलदले तालाब में डूब गया। करीब 14 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद श

Lucknow/Banthra: लखनऊ के बंथरा इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहाँ मवेशी बाड़े के पास लकड़ियां समेटते समय एक दूध कारोबारी का पैर फिसल गया और वह पास के दलदले तालाब में डूब गया। करीब 14 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद शनिवार सुबह उसका शव बाहर निकाला गया।

यह घटना शुक्रवार रात की है। मवई पडियाना गांव के रहने वाले 42 साल के हिमांशु यादव, जिन्हें लोग ओम बाबू के नाम से भी जानते थे, बारिश से बचाने के लिए सूखी लकड़ियों को समेट रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ा और वह गहरे कीचड़ वाले तालाब में समा गए। मौके पर मौजूद उनके बुजुर्ग पिता हरि राम ने उन्हें बचाने के लिए बांस का डंडा भी बढ़ाया, लेकिन हिमांशु कीचड़ में और गहरे धंसते चले गए और डूब गए।

सूचना मिलते ही बंथरा पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। अंधेरे और तालाब की दलदली स्थिति की वजह से रात भर तलाश चली, लेकिन रात करीब 2:30 बजे तक कोई सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह 7 बजे ग्रामीणों ने दोबारा खोज शुरू की और सुबह 10 बजे एक लोहे के कांटे (सरिया) की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिवार में पत्नी सीमा, दो बेटे विनीत और लल्लन समेत माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।