Lucknow में मिलिट्री नर्सिंग सर्विस को मिले 38 नए अधिकारी, कमान अस्पताल में हुआ कमीशनिंग समारोह

Lucknow: लखनऊ छावनी के कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कमान अस्पताल (मध्य कमान) में गुरुवार, 6 अगस्त 2026 को कमीशनिंग समारोह-2026 का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर प्रशिक्षण पूरा करने वाले 38 कैडेटों को औपचारिक रूप से मिलिट्री नर्सिंग

Lucknow: लखनऊ छावनी के कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कमान अस्पताल (मध्य कमान) में गुरुवार, 6 अगस्त 2026 को कमीशनिंग समारोह-2026 का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर प्रशिक्षण पूरा करने वाले 38 कैडेटों को औपचारिक रूप से मिलिट्री नर्सिंग सर्विस (MNS) में अधिकारी के रूप में शामिल किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर सेना चिकित्सा कोर केंद्र एवं कॉलेज के कमांडेंट और एएमसी अभिलेख प्रमुख, लेफ्टिनेंट जनरल जे. देबनाथ मौजूद रहे। उन्होंने नए अधिकारियों को बधाई देते हुए बताया कि सशस्त्र बलों की मजबूती में MNS की भूमिका बहुत अहम होती है। उन्होंने यह भी कहा कि सैन्य नर्सें सिर्फ अस्पतालों में ही नहीं, बल्कि युद्ध क्षेत्रों, फील्ड अस्पतालों और आपदा राहत जैसे मुश्किल हालातों में भी अपनी सेवा देती हैं।

मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि यह समारोह कैडेटों की कड़ी पढ़ाई, नर्सिंग ट्रेनिंग और सैन्य अनुशासन के सफल समापन का नतीजा है। इसके बाद इन स्नातकों की औपचारिक रूप से सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं में एंट्री हो गई है।

नए अधिकारियों को ब्रिगेडियर परवीन रानी (ब्रिगेडियर MNS, मध्य कमान) ने प्रोफेशनल शपथ दिलाई। इस शपथ के दौरान अधिकारियों ने मरीजों की बेहतर देखभाल करने, नर्सिंग के उच्चतम मानकों को बनाए रखने और बिना किसी स्वार्थ के देश की सेवा करने का संकल्प लिया।

इस कार्यक्रम में मेजर जनरल आलोक भल्ला, वीएसएम (कमांडेंट, कमान अस्पताल, मध्य कमान) और ब्रिगेडियर प्रमीला केपी (प्रिंसिपल मैट्रन, कमान अस्पताल लखनऊ) समेत सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति और कैडेटों के परिवार भी शामिल हुए।