Lucknow Metro का होगा बड़ा विस्तार, अयोध्या-बाराबंकी समेत 10 नए रूटों का ऐलान, 30 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार

UP/Lucknow : लखनऊ के लोगों के लिए बड़ी खबर है। शहर की मेट्रो का जाल अब और ज्यादा फैलने वाला है। सरकार ने 10 नए रूटों को मंजूरी दी है, जिससे अब मेट्रो केवल शहर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि बाराबंकी, अयोध्या और उन्नाव जैसे इ

UP/Lucknow : लखनऊ के लोगों के लिए बड़ी खबर है। शहर की मेट्रो का जाल अब और ज्यादा फैलने वाला है। सरकार ने 10 नए रूटों को मंजूरी दी है, जिससे अब मेट्रो केवल शहर तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि बाराबंकी, अयोध्या और उन्नाव जैसे इलाकों तक पहुंचेगी। इस बड़े प्रोजेक्ट से करीब 35 से 40 लाख लोगों को फायदा होगा और सफर के समय में करीब 2 घंटे की बचत होगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस विस्तार योजना को हरी झंडी दे दी है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं। इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 30,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसे अगले 10 सालों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मेट्रो के दूसरे चरण का काम शुरू हो चुका है और जुलाई 2026 से निर्माण कार्य तेजी से शुरू होने की उम्मीद है। UPMRC अब हर रूट के लिए विस्तृत रिपोर्ट (DPR) तैयार कर रहा है।

सबसे खास बात यह है कि चारबाग से वसंत कुंज तक ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर बनाया जाएगा, जो 11.165 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें 12 स्टेशन होंगे। इसके लिए वसंत कुंज में डिपो बनाने का ठेका भी दिया जा चुका है, जिसका काम 540 दिनों में पूरा होगा।

प्रस्तावित रूट/कॉरिडोर प्रमुख क्षेत्र और विस्तार
ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर चारबाग से वसंत कुंज (12 स्टेशन)
एयरपोर्ट लाइन विस्तार चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से कल्ली पश्चिम और सुल्तानपुर रोड
अयोध्या-बाराबंकी रूट पॉलिटेक्निक चौराहा, कमता, मटियारी और अनौराकला होते हुए बाराबंकी
उन्नाव-संडीला रूट बंथरा होते हुए उन्नाव और दुबग्गा-काकोरी-मलिहाबाद होते हुए संडीला
शिक्षा केंद्र रूट राजाजीपुरम से IIM लखनऊ (18 किमी)
हेल्थ कॉरिडोर CG सिटी से SGPGI (9.8 किमी)
अन्य क्षेत्र मोहनलालगंज, बख्शी का तालाब, इटौंजा, गोसाईंगंज और बीबीडी

नए प्लान में यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। सभी स्टेशनों पर पार्किंग की अच्छी व्यवस्था होगी। साथ ही, स्टेशन से घर या ऑफिस तक पहुंचने के लिए ई-साइकिल और ई-बाइक जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी, ताकि लोगों को लास्ट माइल कनेक्टिविटी मिल सके।