Lucknow में बिछेगा मेट्रो का जाल, बाराबंकी और उन्नाव तक जाएंगी ट्रेनें, 30 हजार करोड़ से होगा विस्तार

UP/Lucknow : लखनऊ के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली-एनसीआर की तर्ज पर अब लखनऊ में भी मेट्रो का बड़ा नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने इसके लिए एक मेगा प्लान बनाया है, जिससे

UP/Lucknow : लखनऊ के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। दिल्ली-एनसीआर की तर्ज पर अब लखनऊ में भी मेट्रो का बड़ा नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने इसके लिए एक मेगा प्लान बनाया है, जिससे न केवल शहर के अंदर आना-जाना आसान होगा, बल्कि आसपास के जिलों के लोग भी मेट्रो से जुड़ सकेंगे।

इस योजना के तहत शहर में 10 से 12 नए मेट्रो कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस विस्तार योजना को मंजूरी दे दी है और अब इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव खुद इस प्रोजेक्ट की निगरानी कर रहे हैं। सबसे पहले चारबाग-वसंतकुंज ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर पर काम शुरू होने की संभावना है, जिसका निर्माण जुलाई 2026 से शुरू हो सकता है।

इस पूरे प्रोजेक्ट की खास बातें नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं:

विवरण जानकारी
कुल कॉरिडोर 10 से 12 प्रस्तावित
कुल लंबाई 150 से 170 किलोमीटर
निर्माण का प्रकार 150 किमी एलिवेटेड, 20 किमी अंडरग्राउंड
अनुमानित लागत लगभग 30,000 करोड़ रुपये
समय सीमा अगले 10 साल में चरणबद्ध तरीके से
लाभार्थी आबादी 35 से 40 लाख लोग

मेट्रो का यह जाल लखनऊ शहर से बाहर निकलकर बाराबंकी, उन्नाव, मोहनलालगंज, इटौंजा और संडीला तक जाएगा। कुछ रिपोर्ट्स में अयोध्या को जोड़ने का भी जिक्र है। इससे सड़क पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और लोगों का सफर का समय बचेगा। नए स्टेशनों पर पार्किंग के साथ-साथ ई-साइकिल और ई-बाइक जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी ताकि लोग आसानी से स्टेशन तक पहुंच सकें।

प्रमुख प्रस्तावित रूटों में चारबाग-वसंतकुंज, राजाजीपुरम-आईआईएम, चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट-कल्ली पश्चिम और इंदिरा नगर-सीजी सिटी जैसे कॉरिडोर शामिल हैं। इनमें वसंत कुंज-कल्ली पश्चिम कॉरिडोर सबसे लंबा होगा, जिसकी लंबाई 34.8 किलोमीटर रहने वाली है।