Lucknow के मेदांता अस्पताल में भर्ती महंत नृत्य गोपाल दास की हालत स्थिर, जल्द मिल सकती है छुट्टी

UP/Lucknow: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। अस्पताल

UP/Lucknow: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी तबीयत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। अस्पताल प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि अगले दो से तीन दिनों में उन्हें छुट्टी दी जा सकती है।

महंत नृत्य गोपाल दास को 29 जून को दोपहर करीब 1:30 बजे बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI) और सांस लेने में तकलीफ की पुष्टि की। कुछ रिपोर्ट्स में उनके फेफड़ों में हल्के संक्रमण की बात भी सामने आई है। वह इस साल दूसरी बार मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए हैं, इससे पहले जनवरी में भी उन्हें इलाज के लिए यहां लाया गया था।

फिलहाल वह ICU में हैं और क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. दिलीप दुबे और चिकित्सा निदेशक डॉ. राकेश कपूर के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रहे हैं और उनके सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने अस्पताल जाकर उनका हालचाल जाना।

दूसरी तरफ, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की 6 जुलाई को एक जरूरी बैठक होनी है। महंत जी की मौजूदा सेहत को देखते हुए इस मीटिंग में उनके शामिल होने पर अभी संशय बना हुआ है।