Lucknow में MBBS दाखिले के नाम पर 5 लाख की ठगी, पश्चिम बंगाल के व्यक्ति से लिए पैसे
Lucknow: राजधानी के ट्रांसपोर्टनगर इलाके में एक एजुकेशन ऑफिस के जरिए एक पिता से पांच लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने उनकी बेटी का MBBS में एडमिशन कराने का वादा किया था, लेकिन पैसे लेने के बाद उन्होंने फोन बंद कर लिया। इ
Lucknow: राजधानी के ट्रांसपोर्टनगर इलाके में एक एजुकेशन ऑफिस के जरिए एक पिता से पांच लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने उनकी बेटी का MBBS में एडमिशन कराने का वादा किया था, लेकिन पैसे लेने के बाद उन्होंने फोन बंद कर लिया। इस मामले में अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के हल्दिया निवासी संजीव कुमार वर्मा ने लखनऊ के सरोजिनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। संजीव का आरोप है कि उनकी बेटी रितीशा वर्मा NEET Medical 2025 की तैयारी कर रही थी। इस दौरान उनकी मुलाकात ‘Sky High Education’ नाम के ऑफिस के लोगों से हुई।
शिकायत के मुताबिक, ऑफिस की रिसेप्शनिस्ट प्राची ने उन्हें संपर्क किया और बताया कि उनकी संस्था MBBS और MD एडमिशन कराने में माहिर है। इसके बाद रितीशा को लखनऊ ऑफिस बुलाया गया, जहां संजय नाम के व्यक्ति ने कॉलेजों और एडमिशन प्रक्रिया की जानकारी दी। इसके बाद संजय और विनय मौर्य ने रजिस्ट्रेशन और एडमिशन के नाम पर एडवांस पैसों की मांग की।
संजीव कुमार वर्मा ने अलग-अलग तारीखों पर PhonePe और RTGS के जरिए विनय मौर्य के खाते में कुल पांच लाख रुपये ट्रांसफर किए। जब आरोपियों ने और पैसों की मांग शुरू की, तब संजीव को शक हुआ। उन्होंने जब मामले की जांच की तो पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। इसके बाद आरोपियों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए।
सरोजिनगर पुलिस के इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब सबूत जुटा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।