Lucknow में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 3 साल के मासूम की मौत, घर के बाहर खेल रहा था बच्चा

Lucknow: राजधानी के बीबीडी इलाके के मटियारी गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां घर के बाहर खेल रहे तीन साल के एक मासूम बच्चे की ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आने से मौत हो गई। यह घटना मंगलवार शाम की है, जिससे पूरे इलाके में

Lucknow: राजधानी के बीबीडी इलाके के मटियारी गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां घर के बाहर खेल रहे तीन साल के एक मासूम बच्चे की ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे आने से मौत हो गई। यह घटना मंगलवार शाम की है, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर है।

जानकारी के मुताबिक, मटियारी निवासी आशीष यादव का तीन वर्षीय इकलौता बेटा शिवांश अपने घर के बाहर खेल रहा था। उसी समय गांव के जितेंद्र का ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाने वाला चालक अरुण उसे बैक कर रहा था। इस दौरान शिवांश अचानक ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गया और गंभीर रूप से कुचला गया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने चालक अरुण को पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस और अस्पताल प्रशासन को दी।

बीबीडी इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था, जिसके बाद पिता ने बच्चे का अंतिम संस्कार किया। अधिकारियों के अनुसार, परिजनों की तरफ से अब तक थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलते ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।