Lucknow में लगा आम महोत्सव, 800 किस्मों के बीच ₹800 किलो बिका अंबिका आम

Lucknow: राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 3 से 5 जुलाई तक आम महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मेले में आम की 800 से ज्यादा किस्में प्रदर्शित की गईं, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। कुछ आम अपनी कीमत और व

Lucknow: राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 3 से 5 जुलाई तक आम महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मेले में आम की 800 से ज्यादा किस्में प्रदर्शित की गईं, जिन्हें देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। कुछ आम अपनी कीमत और वजन की वजह से चर्चा का विषय बने रहे।

महोत्सव में अंबिका आम अपनी ऊंची कीमत के कारण चर्चा में रहा, जिसकी कीमत 800 रुपये प्रति किलो रखी गई थी। वहीं थाईलैंड से आया ‘चकापात’ आम भी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। वजन के मामले में हाथीझूल आम सबसे आगे रहा, जिसका एक आम 5 किलो का था।

नाम के हिसाब से ‘मोदी मैंगो’ लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहा और इसकी काफी चर्चा हुई। इसके अलावा, सेंसेशन आम अपने खास रंग के लिए जाना गया, जबकि राजा आम अपने आकर्षण की वजह से लोगों को अपनी ओर खींचता रहा।