Lucknow मंडल के विकास के लिए 41,229 करोड़ का प्लान, योगी सरकार लागू करेगी 4,204 प्रस्ताव
UP/Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ मंडल के विकास को रफ्तार देने के लिए एक बड़ी कार्ययोजना तैयार की है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर साल 2026-27 के लिए विकास प्रस्तावों पर चर्चा की। इस योजना के तहत ल
UP/Lucknow: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ मंडल के विकास को रफ्तार देने के लिए एक बड़ी कार्ययोजना तैयार की है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर साल 2026-27 के लिए विकास प्रस्तावों पर चर्चा की। इस योजना के तहत लखनऊ मंडल के अलग-अलग विकास खंडों से आए हजारों प्रस्तावों पर काम किया जाएगा जिससे आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
बैठक के दौरान बताया गया कि लखनऊ मंडल के विकास खंडों से कुल 4,204 प्रस्ताव मिले हैं। इन सभी कार्यों को पूरा करने में लगभग 41,229 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि इन प्रस्तावों पर गंभीरता से अमल किया जाए और काम की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो।
योगी आदित्यनाथ ने यह भरोसा भी दिलाया कि विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकताओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे जमीनी जरूरतों को समझकर काम करें ताकि सरकारी बजट का सही इस्तेमाल हो और लोगों को इसका सीधा लाभ मिले।