Lucknow में फर्नीचर कारोबारी का शव नहर में मिला, कर्ज और आर्थिक तंगी से थे परेशान
Lucknow: राजधानी के मानकमगर इलाके में एक फर्नीचर कारोबारी का शव नहर में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हंसखेड़ा निवासी 50 वर्षीय शम्स कमर के रूप में हुई है, जो अपने घर के पास ही फर्नीचर की दुकान चलाते थे। घटना की ज
Lucknow: राजधानी के मानकमगर इलाके में एक फर्नीचर कारोबारी का शव नहर में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हंसखेड़ा निवासी 50 वर्षीय शम्स कमर के रूप में हुई है, जो अपने घर के पास ही फर्नीचर की दुकान चलाते थे।
घटना की जानकारी तब मिली जब वहां से गुजर रहे राहगीरों ने नहर में शव देखा और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और उसकी पहचान की। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, शम्स कमर पिछले कुछ समय से भारी कर्ज और आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया हो सकता है।
पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।