Lucknow में हादसा, बेटी को स्कूल से ला रहा था पिता, बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिरी; मौत

Lucknow : राजधानी के मानकनगर इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक पिता अपनी बेटी को स्कूल से लेकर घर लौट रहा था, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पास की नहर में गिर गई। इस हादसे में पिता की डूबने से मौत हो गई। यह घटना डी

Lucknow : राजधानी के मानकनगर इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक पिता अपनी बेटी को स्कूल से लेकर घर लौट रहा था, तभी उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पास की नहर में गिर गई। इस हादसे में पिता की डूबने से मौत हो गई।

यह घटना डीआरएम ऑफिस के पास हुई। बताया जा रहा है कि बाइक सीधे नहर में जा गिरी, जिससे पिता पानी में डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने मदद की कोशिश की, लेकिन पुलिस और रेस्क्यू टीम के आने में काफी समय लग गया।

हादसे के बाद लखनऊ पुलिस और SDRF की टीम को बुलाया गया था। लेकिन पुलिस के बीच सीमा विवाद (border dispute) की वजह से SDRF की टीम को पहुंचने में 2 घंटे की देरी हुई। जब टीम मौके पर पहुंची, तो काफी मशक्कत के बाद पिता का शव दुर्घटना स्थल से करीब 20 मीटर दूर मिला।