Lucknow में सिरफिरे ने युवती को मारा चाकू, बोला- मेरी नहीं तो किसी और की नहीं होने दूँगा

Lucknow: राजधानी के मानक नगर इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक सिरफिरे युवक ने एक युवती पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने वारदात के दौरान कहा कि अगर तुम मेरी नहीं हुई, तो मैं तुम्हें किसी और की भी नहीं हो

Lucknow: राजधानी के मानक नगर इलाके में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ एक सिरफिरे युवक ने एक युवती पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने वारदात के दौरान कहा कि अगर तुम मेरी नहीं हुई, तो मैं तुम्हें किसी और की भी नहीं होने दूँगा। यह घटना शुक्रवार रात आरडीएसओ (RDSO) ऑफिसर्स क्लब के बाहर हुई।

पीड़ित युवती की पहचान 23 साल की शालिनी मिश्रा के रूप में हुई है, जो आलमबाग की एक दुकान में काम करती है। हमले में शालिनी को गंभीर चोटें आई हैं। उसे तुरंत लोक बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ डॉक्टरों के मुताबिक अब उसकी हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि मुख्य आरोपी विकास यादव (28 वर्ष), जो मानक नगर के मेहंदी खेड़ा का रहने वाला है, युवती को पहले से जानता था। यह हमला एकतरफा प्यार या आपसी विवाद के चलते किया गया है। वारदात के बाद विकास अपने भाई शिवा और दो अन्य साथियों की मदद से मौके से फरार हो गया।

इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग पुलिस को फोन कर रहे हैं और एक व्यक्ति युवती को बचाने की कोशिश में खुद भी घायल हो गया। मानक नगर के एसएचओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि विकास, उसके भाई शिवा और दो अन्य सहयोगियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।