Lucknow में मछली पकड़ने गए युवक का शव नदी में मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Lucknow: राजधानी के माल क्षेत्र के कोलवा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां गोमती नदी के मंझौवा घाट पर एक 45 साल के व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिला। मृतक की पहचान वीरपुर मजरे निवासी मुन्नीलाल के रूप में हुई है, जिन
Lucknow: राजधानी के माल क्षेत्र के कोलवा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां गोमती नदी के मंझौवा घाट पर एक 45 साल के व्यक्ति का शव उतराता हुआ मिला। मृतक की पहचान वीरपुर मजरे निवासी मुन्नीलाल के रूप में हुई है, जिनके परिवार ने अब इस मामले में हत्या की आशंका जताई है।
जानकारी के मुताबिक मुन्नीलाल 6 अगस्त 2026 को सुबह करीब 10 बजे अपने गांव के ही तीन अन्य लोगों के साथ मछली पकड़ने के लिए निकले थे। अगले दिन 7 अगस्त की सुबह उनका शव नदी में मिला। मुन्नीलाल की पत्नी गोमती और बेटी संध्या ने उन तीन साथियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि उन लोगों ने मुन्नीलाल की हत्या की और शव को नदी में फेंक दिया।
बेटी संध्या ने बताया कि पिता के शरीर पर कई चोटों के निशान थे। उनके गले, चेहरे, हाथ और पैर पर चोटें देखी गईं और कान से खून भी रिस रहा था। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और वे आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
इस मामले में पुलिस की कार्रवाई की बात करें तो इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत या तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है।