Lucknow में सिरफिरे आशिक की गुंडागर्दी, युवती का रास्ता रोककर पीटा और दी रेप की धमकी

Lucknow: राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक युवती के साथ मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। एक युवक ने पुरानी दोस्ती टूटने के बाद युवती का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

Lucknow: राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक युवती के साथ मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। एक युवक ने पुरानी दोस्ती टूटने के बाद युवती का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

घटना 26 जुलाई 2026 की है। अर्जुनपुर की रहने वाली एक युवती जब रास्ते से जा रही थी, तब राजकुमार उर्फ भोले नाम के युवक ने उसे रोक लिया। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ साल पहले दोनों के बीच दोस्ती थी जो टूट गई थी। आरोपी राजकुमार युवती पर फिर से बात करने का दबाव बना रहा था। जब युवती ने उसकी बात मानने से इनकार कर दिया, तो उसने युवती को जमीन पर गिराकर लात और घूंसों से पीटना शुरू कर दिया।

पीटने के साथ-साथ आरोपी ने युवती को रेप करने और उसकी निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। युवती ने इस पूरी घटना की शिकायत पुलिस से की। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर राजकुमार उर्फ भोले के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है।