Lucknow में धर्म छिपाकर यौन शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, लापरवाही पर इंस्पेक्टर हटाए गए

Lucknow: राजधानी के आशियाना इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पहचान और धर्म छिपाकर एक महिला का यौन शोषण किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस पूरे प्रकरण में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस कमिश्

Lucknow: राजधानी के आशियाना इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पहचान और धर्म छिपाकर एक महिला का यौन शोषण किया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस पूरे प्रकरण में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस कमिश्नर ने इंस्पेक्टर छतरपाल सिंह को उनके पद से हटा दिया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी साहिल ने Instagram के जरिए महिला से दोस्ती की थी। दोस्ती के दौरान उसने अपनी शादीशुदा जिंदगी और अपने असली धर्म के बारे में झूठ बोला। आरोपी ने महिला का शारीरिक और मानसिक शोषण किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने महिला पर धर्म परिवर्तन और शादी करने का दबाव भी बनाया और उससे हजारों रुपये भी ठगे।

पीड़िता की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत केस दर्ज किया है, जो धोखे से यौन संबंध बनाने से संबंधित है। उत्तर प्रदेश में धर्म परिवर्तन के खिलाफ सख्त कानून लागू है, जिसमें इस तरह के मामलों में उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान है।